दो शब्द
"आत्मस्वरूप, हरि ॐ
             
आज हमलोग जिस विषम परिश्थितियों का सामना कर रहे हैं, उस स्थिति को "योग जीवन शैली" के आधार पर सहज, सरल एवं आनंददायक बनाने के लिए एक छोटा प्रयास "सत्यम योग संस्कृति मिशन" के माध्यम से योग के वैज्ञानिक पक्ष तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं अध्यात्म के क्षेत्र में अनुपम प्रयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, स्वस्थ जीवन शैली एवं स्वाबलंबन के अवसर प्रदान कर सेवा का
व्रत मिशन सेवाभावी साधकों ने लिया है| आप सदस्यता ग्रहण कर लोकमंगल यज्ञ में अपना सहयोग प्रदान कर हमें संबल प्रदान करेंगे ऐसा विश्वास है|
             
"अपने मन को किसी उच्च आदर्श के प्रति समर्पित करना ही मन को नियंत्रण में लाने का एकमात्र उपाय है| दूसरों की सेवा से मन आनंदित होता है|
             
योग सभी प्रकार के कष्टों का निवारण करने में सक्षम है| आज मनुष्य अशांत है एवं शारीरिक-मानसिक विकारों से दग्ध है| कहा भी गया है कि "अशान्तस्य कुतः सुखं" अशांत व्यक्तियों को सुख कहाँ से
मिलेगा | शान्ति के लिए भी एवं विभिन्न कष्टों से मुक्ति पाने हेतु योग साधना जीवन शैली का प्रावधान हमारे ऋषियों ने किया है| योग की आवश्यकता उतनी ही बढ़ती जा रही है| विशेष कर जिनकी जीवन शैली
आज के द्रुतगामी, विज्ञान्प्रधान, भोगवादी समाज में जीते हुए गड़बड़ा गई है, कुछ प्रयोग ऐसे हैं जो कम समय में ही खूब लाभ देने में सक्षम है| सत्यम योग संस्कृति ने अपनी अल्प अवधि में ही ढेर साड़ी उपलब्धियां
अपनी झोली में डाल ली है| योग एवं मानवी चेतना विज्ञान विभाग ने परंपरागत योग के साथ व्यवहारिक प्रयोगों को जोड़कर आसन, प्राणायाम, मुद्राओं आदि के कुछ मिश्रित प्रयोग ऐसे किये गए हैं जिससे ढेरों व्यक्ति
लाभान्वित हुए हैं|
             
हमारे छात्र-छात्राएँ योग जीवन शैली को अपनाकर औरों को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं| शारीर मन व् अंतःकरण की समग्र स्वस्थता ही इस युग की चिकित्सा पद्धति को देनी होगी|
             
हमारा प्रयास होगा कि योग जीवन शैली का प्रशिक्षण जन-जन को प्रदान करने हेतु गाँव-गाँव में "योग संस्कार केंद्र" का सञ्चालन प्रशिक्षित योग अनुदेशकों के माध्यम से हो तथा प्रातः से रात्रि तक व्यस्त जीवन में
सुविधानुसार योग के अल्प अभ्यास को जीवन शैली में ढालकर आनंद का अनुभव कर सकें| जीवन के विकास एवं पूर्णता के लिए अतिउपयोगी सिद्ध होगा|
             
क्या आप योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवा स्वाबलंबन के क्षेत्र में आना चाहते हैं? यदि हाँ तो संपर्क करें|